Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

गणपति बप्पा मोरया की जयघोष से गुंजायमान हुए ग्रामीण क्षेत्र के पंडाल


सुनील उपाध्याय 
बस्ती। गणपति बप्पा मोरया की जयघोष ग्रामीण क्षेत्र के पंडालों में भी गूंज रही है। महसो सहित आस पास व निपनिया, छरौछा , ताड़ी पचीसा में स्थापित गणेश प्रतिमाओं पर भक्तों की भारी भीड़ दर्शन को उमड़ रही है। सुन्दर झांकियों से सजे पंडाल भक्तों को आकर्षित कर रहे हैं। गणपति को प्रसन्न करने के लिए भजन-कीर्तन हवन-पूजन, जागरण के आयोजन क्षेत्र में प्रतिदिन हो रहे हैं। निपनिया में भद्रेश्वर नाथ मंदिर के आकार में विराजमान गणपतिजी की क्षेत्र में चर्चा बनी हुई है। सुन्दर छवि देख लोग मंत्र मुग्ध हो रहे हैं। भजन-कीर्तन कर भारी संख्या में भक्त उत्सव मना रहे हैं।इस अवसर पर रवि मिश्रा (राजन) सत्यजीत मिश्र फीपक, इन्द्र भान, राधेश्याम, राम सोहरत, राम सूरत, दीपक,विजय प्रकाश,संजय, कौशल मिश्र,प्रतीक,गौरव, शिव शंकर,चुन्नी लाल, गुड्डू मिश्र, रिंकू मिश्र, रघुनंदन, दुर्गा प्रसाद, आदि लोग उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे