सुरेश कुमार तिवारी
मोतीगंज, गोण्डा। मोतीगंज बाजार मेें 2 सितंबर से चल रहे गणेश पूजा महोत्सव के आज अंतिम दिन जुलूस निकाला गया, जिसमें काफी संख्या में बाजार व आसपास के लोग शामिल हुए।
गणेश पूजा महोत्सव कार्यक्रम के अध्यक्ष सचिन गुप्ता ने बताया कि यहां पर विगत 10 वर्षों से हम लोग गणेश पूजा मनाते आ रहे हैं जिसमें दूरदराज के लोग भी पूजा अर्चना के लिए आते हैं। उन्होंने बताया कि 2 सितंबर से चल रही गणेश पूजा कार्यक्रम का आज अंतिम दिन था जिसमें भारी संख्या में लोग मौजूद रहे। मोतीगंज थाना प्रभारी निरीक्षक आर. पी. सोनकर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर काफी सतर्क रहे। इस दौरान बड़ी संख्या में जवानों की तैनाती की गई थी। थाना प्रभारी निरीक्षक के अलावा उपनिरीक्षक प्रदीप गंगवार, उपनिरीक्षक एसएन राय के साथ ही भारी संख्या में पुलिस फोर्स मौजूद रहा। मोतीगंज निवासी रामकृपाल गुप्ता, प्रेम गुप्ता, मनोज गुप्ता आदि लोगों ने बताया कि बाजार में भारी संख्या में लोग गणेश पूजा कार्यक्रम में शामिल हुए और प्रसाद ग्रहण किए। इसके बाद अपरान्ह करीब साढ़े तीन बजे गणेश मूर्ति पूरे काफिले के साथ अयोध्या विसर्जन के लिए ले जायी गयी।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ