सुरेश कुमार तिवारी
मोतीगंज, गोण्डा। बजाज शुगर मिल कुंंदरखीके तत्वावधान में किसानों को कम लागत में अधिक लाभ उपलब्ध कराने की मंशा के तहत गन्ना महाप्रबंधक कुंदरखी योगेंद्र सिंह ने दलपतपुर में किसान जगदम्बा सिंह के प्लाट में अगेती गन्ना प्रजाति का ट्रेंच विधि द्वारा शरद कालीन गन्ने की बुवाई की।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि किसान बंधु अगेती गन्ने की फसल की बुवाई करें, जिससे कम लागत में उन्हें अधिक लाभ मिल सके। बजाज चीनी मिल कुंदरखी इकाई ने शरद कालीन गन्ना बुवाई मिल परिक्षेत्र के दलपतपुर के कृषक जगदम्बा सिंह के प्लाट से प्रारंभ किया। यहां गन्ना बुवाई चीनी मिल के गन्ना महाप्रबंधक योगेंद्र सिंह ने किया। इस दौरान उन्होंने कृषक श्री सिंह को मिठाई भी खिलाई और कहा कि बजाज चीनी मिल कुंदरखी गन्ना किसानों को हर संभव सहायता देने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने मिल परिक्षेत्र के किसानों से अगेती प्रजाति के गन्ने की बुवाई करने की अपील भी किया।
इस अवसर पर बजाज शुगर मिल के इकाई प्रमुख जीबी सिंह, अपर गन्ना प्रबंधक शशिकांत दूबे, उप गन्ना प्रबंधक राणा प्रताप सिंह, गन्ना सुपरवाइजर कौशल पति त्रिपाठी, गन्ना सुपरवाइजर विजय प्रताप सिंह के अलावा क्षेत्र के तमाम किसान मौजूद रहे।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ