अखिलेश्वर तिवारी
बलरामपुर।। जनपद बलरामपुर के विकासखंड सदर अंतर्गत विकास शिक्षण संस्थान में गत दिनों आयोजित किए गए प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त छात्र छात्राओं को आज एक सादे कार्यक्रम के दौरान कोतवाली देहात के प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र कुमार सिंह तथा राजस्व निरीक्षक द्वारा पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। प्रभारी निरीक्षक श्री सिंह ने कहा कि बच्चों को पठन-पाठन के साथ साथ विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग अवश्य करना चाहिए। प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने से बच्चों के बौद्धिक व मानसिक क्षमता की वृद्धि के साथ साथ प्रतिस्पर्धा की भावना भी जागृत होती है जिससे उन्हें आगे पढ़ाई करने में भी सहूलियत मिलती है। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के प्रबंधक विनय कुमार श्रीवास्तव, शिक्षिका पल्लवी, आकृति, नगमा, हिना, प्रमिला, निशा, शांती, अंकित व रवि सहित विद्यालय के अन्य स्टाफ तथा बच्चे बड़ी संख्या में मौजूद थे।



एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ