Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

संयुक्त जिला चिकित्सालय में अब कैंसर रोगियों को मिलेगा मुफ्त परामर्श व दवा


अखिलेश्वर तिवारी
बलरामपुर।।  जनपद बलरामपुर देश के सबसे पिछड़े जनपदों में से शुमार किया जाता है । स्वास्थ्य तथा शिक्षा के क्षेत्र में जिला अति पिछड़ा जिला है और इसीलिए इसे अति महत्वाकांक्षी जनपदों की श्रेणी में रखा गया है । जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था को सुधारने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं । उन्हीं प्रयासों के तहत जनपद के संयुक्त जिला चिकित्सालय में कैंसर रोगियों के लिए निशुल्क परीक्षण, परामर्श एवं दवा की व्यवस्था कराया जा रहा है। इसी अभियान के तहत आज संयुक्त जिला चिकित्सालय में कैंसर रोगियों के लिए निशुल्क जांच परामर्श एवं दवा वितरण शिविर का आयोजन किया गया । शिविर में मुंबई से आए प्रसिद्ध कैंसर विशेषज्ञ डॉक्टर दिनेश पेंढारकर द्वारा कैंसर रोगियों की जांच की गई तथा उन्हें परामर्श देते हुए कैंसर से बचाव के प्रति जागरूक किया गया । 

                       जानकारी के अनुसार जिला संयुक्त चिकित्सालय में आज कैंसर परामर्श शिविर आयोजित किया गया । जिले के कैंसर मरीजों की जांच के साथ अब उन्हें अस्पताल में इलाज भी मिलेगा । जिले में कैंसर के बढ़ते हुए मरीजों की संख्या से को देखते हुए जिला संयुक्त चिकित्सालय में, वार्ड बनाकर कीमो थेरेपी एवं रेडियो थेरेपी की सुविधा, कैंसर मरीजों को उपलब्ध कराई जाएगी। कैंसर मरीजों की जांच करते हुए, एशियन इंस्टीट्यूट आफ मुम्बई के  कैंसर विशेषज्ञ डाक्टर दिनेश पेंढारकर ने कहा कि सरकार द्वारा पिछडे जिलों के अस्पतालों में यह सुविधा प्रदान की जा रही है। उन्होंने कहा कि कैंसर के मरीजों को जांच एवं दवाई की सुविधा निकट के अस्पतालों में उपलब्ध कराई जा रही है। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे