Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

इकबाल अंसारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने दायर याचिका की 16 सितंबर तक टली


अमरजीत सिंह 
अयोध्या। बाबरी मस्जिद के मुद्दई से 3 सितंबर को वर्तिका सिंह ने इकबाल अंसारी के आवास पर पहुंची और बात बात मे हाथापाई शुरु हो गयी।जिसके बाद पुलिस ने हिरासत में लेने के बाद वर्तिका सिह लेने के बाद छोड़ दिया था। अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज वर्तिका सिंह ने मुस्लिम पक्षकार इकबाल अंसारी के खिलाफ धारा 156/3 के तहत मुकदमा दर्ज करने के लिए दायर की है। जेएम सेकंड न्यायालय में सुनवाई के दौरान दायर याचिका की 16 सितंबर को कर दी है।

वर्तिका सिंह ने इकबाल अंसारी पर राष्ट्रद्रोह का आरोप लगाते हुए। सुप्रीम कोर्ट की याचिका की थी वर्तिका सिंह की अधिवक्ता संगीता सिंह ने पैरवी करते हुए कहा कि मुस्लिम पक्षकार पर मुकदमा दर्ज करने व वर्तिका सिंह को सुरक्षा दिलाने की मांग की।अधिवक्ता संगीता सिंह ने कहा कि 3 सितंबर को वर्तिका सिंह रामलला के दर्शन के बाद मुस्लिम पक्षकार इकबाल अंसारी से शिष्टाचार मुलाकात करने गई थी लेकिन अंसारी ने देशद्रोही बातें की जिससे हमारी क्लाइंट वर्तिका सिंह आहत हुई। 

इसकी शिकायत पुलिस से की गई लेकिन पुलिस ने इकबाल अंसारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज नहीं किया जिसके बाद न्यायालय की शरण लेनी पड़ी। बहस के दौरान संगीता सिंह ने अपनी क्लाइंट वर्तिका सिंह के लिए सुरक्षा की भी मांग भी की। दरअसल 3 सितंबर को अंतर्राष्ट्रीय वर्तिका सिंह मुस्लिम पक्षकार इकबाल अंसारी की आवास पर पहुंची थी और बातचीत के दौरान वर्तिका सिंह उत्तेजित हो गई उसके बाद उन्होंने इकबाल अंसारी से हाथापाई भी की जिसके बाद इकबाल अंसारी की सुरक्षा में लगी गनर की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने वर्तिका सिंह को कस्टडी में लेकर लखनऊ भेज दिया था।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे