Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

क्रासिंग बंद किए जाने के प्रकरण में बड़ा खुलासा, विधायक खफा


अमरजीत सिंह 
अयोध्या : रुदौली रेलवे क्रासिंग को अचानक बंद कर दिए जाने के प्रकरण में बड़ा खुलासा हुआ। यहां रेलवे की मनमानी और लापरवाही सामने आई है। जिसे लेकर इलाकाई विधायक खफा हैं। कार्यवाहक जिलाधिकारी ने विभाग के अफसरों को तलब करते हुए तत्काल मार्ग खुलवाने या फिर विकल्प ढूढ़ने के निर्देश दिए हैं। असल में रुदौली-भेलसर मार्ग पर स्थित रेलवे क्रासिंग पर सेतु निर्माण का कार्य चल रहा है। सेतु निर्माण निगम इकाई का काम लगभग पूरा हो गया है लेकिन रेलवे क्रासिंग वाले स्थान का काम रेलवे के जिम्मे है। ऐसे में राहगीरों के आवागमन की अस्थाई हल निकाले बगैर और प्रशासन को पूर्व सूचना के ही गुरुवार को अचानक क्रासिंग पूरी तरह बंद कर दिया। इससे राहगीरों को खूब जूझना पड़ा। शुक्रवार को विधायक रामचंद्र यादव ने प्रशासनिक अफसरों के साथ तहसील में बैठक की। बैठक में इस बात का खुलासा हुआ कि मार्ग अवरुद्ध बिना अनुमति और पूर्व सूचना के किया गया। इससे विधायक खफा हुए। उन्होंने प्रभारी डीएम व सेतु निगम के एक्सईएन से आवागमन के लिए हल निकालने के निर्देश दिए हैं। 


विधायक स्वयं विकल्प ढूढ़ने निकले
बैठक के बाद विधायक श्री यादव रेलवे के निर्माण अफसरों व प्रशासनिक अफसरों के साथ रेलवे क्रासिंग पर आवागमन का विकल्प ढूढ़ने का प्रयास किया। इस दौरान आसपास के कालेजों के बच्चों की भीड़ रेलवे ट्रैक पर देख विधायक चिंतित दिखे। जिस पर उन्होंने अफसरों को सतर्क रहने को कहा। 

गुलचप्पा के रास्ते निकल सकते हैं राहगीर।
रेलवे क्रासिंग बंद किए जनाए के बाद कोई खास हल नहीं निकल पाया है। गुलचप्पा के रास्ते से ही राहगीर गंतव्य तक आ-जा सकते हैं। इस आशय का एक पत्र भी रेलवे के पास है। रेलवे के अधिकारी ने अपील की है कि रुदौली की तरफ से भेलसर जाने वाले लोग नहर से कट लें। इसी तरह भेलसर से रुदौली को आने वाले देवकाली या कूढ़ा सादात के रास्ते से निकलें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे