Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

दो बाईक सवारों ने देशी कट्टे के बल पर सर्राफ से जेवरात लूटे


अमरजीत सिंह 
अयोध्या । रौनाही थाना क्षेत्र संजय गंज बाजार सोना व्यापारी से दो बाईक सवारों ने देशी कट्टे के बल पर सोना चाँदी के जेवरात लूटे।घटना की सूचना पर पहुंची डायल हंड्रेड के प्रयासो के बावजूद बदमाशो तक पहुंच पाने मे नाकामयाब रही।स्थानीय पुलिस व्यापारी के साथ हुई घटना को फर्जी करार दिया।
रौनाही थाना क्षेत्र सुरवारी गाव निवासी अरविंद कुमार पुत्र राम किशोर की इसी थाना क्षेत्र संजय गंज मे सोने चांदी की दुकान है। कल देर शाम अरविंद कुमार दुकान बंद कर बाईक से  घर जा रहा था। पीडित ने बताया कि मीरपुरकाटा के बाग के पास शीतला माता मंदिर के सामने दो बाईक के साथ चार लोग गमछा बाध कर खडे थे।पास पहुचते ही मेरी बाईक के पहिये मे बास फसाकर गिरा दिया।गिरते ही एक व्यक्ति मेरे पास पहुचकर कनपटी पर देशी कट्टा लगाते हुए शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी दी।उसके दुसरे साथी ने  डिग्गी मे रखे  ढाई सौ ग्राम सोना तथा पायल जिसका वजन  लगभग  दो किलो था लेकर फरार हो गये।घटना की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी।मौके पर पहुंच बदमाशो की तालाश करने के बाद भीपकड मे नही आ सके।इस बाबत मे थाना प्रभारी दीपेन्द्र सिह ने बताया कि तहरीर मिल गयी है।इतनी मात्रा मे दुकान दार द्वारा सोना चाँदी घर लेकर जाने  तथा पीडित द्वारा बतायी गयी बाईक के संदर्भ मे जांच की जा रही है।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे