शिवेश शुक्ला
प्रतापगढ | डिस्ट्रिक्ट गवर्नर्स एडवाइजरी मीट (जोन O1) का आयोजन नगर के एक होटल में किया गया | जिसमें प्रतापगढ़ के क्लब गौरव, हर्ष, शक्ति एवं अवध के अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष उपस्थित रहे। जोन चेयरपर्सन लॉयन डॉ पीयूष कान्त शर्मा ने पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए कहा कि लॉयन्स इंटरनेशनल विश्व का सबसे बड़ा सेवा संगठन है और उसके सदस्य होने के नाते सेवा भाव को अपने जीवन में उतारने की आवश्यकता है। उन्होंने क्लबों को इंटरनेशनल कार्यक्रम एवं मण्डल के कार्यक्रम से सम्बन्धित सेवा लक्ष्यों मधुमेह, पर्यावरण, भूख, नेत्र सेवा, शिशु कैंसर, महिला सशक्तिकरण, रक्तदान, दिव्यांग सेवा आदि को समय से पूरा करने का आह्वान किया। रीजन चैयरपर्सन लॉयन संतोष भगवन ने सभी क्लबों के लिए सहकारिता का महत्व निरूपित करते हुए कहा कि सहकारिता से सेवा का लक्ष्य आसानी से प्राप्त किया जा सकता है। कार्यक्रम में लॉयन पुष्पांजलि शुक्ला, लॉयन कंचन सिंह, लॉयन डॉली केसरवानी, लॉयन लक्ष्मी मिश्रा, लॉयन गीता मिश्रा, लॉयन अनीता पाण्डेय, लॉयन अनिल विद्यार्थी, लॉयन उत्कर्ष आनन्द, लायन आशुतोष त्रिपाठी, लॉयन बंधु शुक्ल, लॉयन सन्तोष पाण्डेय, लॉयन मणि मिश्रा, लॉयन डॉ अवंतिका पाण्डेय आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ