Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

कोषागार कर्मचारी संघ ने काला फीता बांध शासकीय कार्यों का बहिष्कार कर किया धरना प्रदर्शन


सुनील उपाध्याय 
बस्ती यूपी। कोषागार कर्मचारी संघ बस्ती के कर्मचारियों का धरना आज भी दोपहर 3:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक जारी रहा। कोषागार कर्मचारी अपनी मांगों को लेक काला फीता बांधकर शासकीय कार्यों का बहिष्कार कर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। कोषागार संघ के अध्यक्ष अखिलेश पाठक ने कहा कि हम सभी  14 तारीख को जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को हम अपनी मांगों को लेकर एक ज्ञापन सौंपेंगे। धरना प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों की मांग है कि  कोषागार लेखा संवर्ग को सचिवालय के लेखा संवर्ग समानता एवं समकक्षता प्रदान की जाए,  सचिवालय लेखा संवर्ग का पुनर्गठन कर 2006 से 13 तक  प्रत्येक पद पर उच्च वेतनमान स्वीकृत किए जाएं, 2015 में पदों का पूर्ण वितरण को 1:3 के अनुपात में संशोधित किया जाए, व उसे कोषागार लेखा संवर्ग  पर भी लागू किया जाए।
धरने के दौरान जिलाध्यक्ष अखिलेश त्रिपाठी,  तेज बहादुर यादव, श्याम किशोर,  रवि गुप्ता,सूरज कुमार गौतम, महेंद्र कुमार रावत, सुभाष चंद दुबे, अरुण श्रीवास्तव, सत्यराम, सजन लाल, उमेश चन्द्र सिंह, शशिकांत, नंदलाल, तिलकधारी, धर्मेन्द्र कुमार, भूपेश कुमार विश्वकर्मा, अंजू प्रसाद, सीमा शुक्ला, सोनल श्रीवास्तव, राजेश चौधरी सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे