Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

जल संरक्षण और प्लास्टिक उन्मूलन के लिए जन जागरूकता जरूरी : विधायक


महाराजा देवीबक्स सिंह इंटर कॉलेज बेलसर में हुई भाजपा की जल संरक्षण एवं प्लास्टिक उन्मूलन गोष्ठी
ए. आर. उस्मानी
गोण्डा। भारतीय जनता पार्टी गोण्डा द्वारा तरबगंज विधानसभा की जल संरक्षण एवं प्लास्टिक उन्मूलन विषयक गोष्ठी महाराजा देवी बख्श सिंह इंटर कॉलेज बेलसर में संपन्न हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं भाजपा किसान मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अजीत सिंह ने की।
     कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक मेहनौन विनय कुमार द्विवेदी ने सर्वप्रथम मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया। गोष्ठी को संबोधित करते हुए विधायक श्री द्विवेदी ने कहा कि जल संरक्षण एवं प्लास्टिक उन्मूलन हमें अंगीकृत करना होगा और  समाज में जन जागरूकता के द्वारा इस पर कामयाबी हासिल करनी होगी। उन्होंने छात्र-छात्राओं का आह्वान करते हुए कहा कि इस अभियान को कार्य रूप देने के लिए आप सब अपना सक्रिय योगदान दें। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष अकबाल बहादुर तिवारी ने कहा कि जल संरक्षण एवं प्लास्टिक उन्मूलन समाज के लिए चुनौती है। इसका हम सबको मिलकर मुकाबला करना होगा। जिला महामंत्री आशीष त्रिपाठी ने कहा कि जल है, तो कल है। जिला मंत्री अजय सिंह ने कार्यक्रम पर विस्तृत प्रकाश डाला।
    विद्यालय के प्रधानाचार्य अजीत सिंह ने मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियों का स्वागत स्मृति चिन्ह एवं पट्टिका भेंट कर किया। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष बेलसर शैलेंद्र सिंह, तरबगंज श्री नारायण पांडेय, अमदही सूर्य प्रकाश सिंह के साथ-साथ पार्टी के पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विद्यालय के अध्यापक एवं छात्र - छात्राओं के साथ ही एनसीसी स्काउट के बच्चों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम में रिंपी मिश्रा नंदिनी ने स्वागत गान प्रस्तुत किया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने जल संरक्षण एवं प्लास्टिक उन्मूलन पर अपने विचार व्यक्त किए, जिन्हें मुख्य अतिथि ने सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के शिक्षक अशोक कुमार ने किया।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे