Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ ने धरना प्रदर्शन कर खंड शिक्षा अधिकारी को सौंपा मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन


ए. आर. उस्मानी
गोण्डा। आज पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ मनकापुर के नेतृत्व में ब्लॉक संसाधन केंद्र मनकापुर परिसर में प्रेरणा एप के विरोध में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कर मुख्य मंत्री को सम्बोधित ज्ञापन दिया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संयुक्त मंत्री भूपेंद्र मिश्र ने की।
   कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए अध्यक्ष जनार्दन पाण्डेय ने प्रेरणा एप की कमियों को बताया। उन्होंने कहा कि सरकार अपनी बात मनवाने के लिए विभिन्न हथकंडे अपनाएगी। उन्होंने समस्त शिक्षक संगठनों से एकजुटता की अपील की। कहा कि किसी भी सूरत में सरकार का प्रेरणा एप्प हमें स्वीकार नहीं है। उपाध्यक्ष देव प्रकाश पाण्डेय ने कहा कि संगठित होकर प्रेरणा एप के खिलाफ लड़ाई लड़नी होगी। मंत्री अमरेंद्र सिंह ने सभी शिक्षक साथियों से एप को न इंस्टॉल करने की अपील की। गिरीश पाण्डेय ने प्रेरणा एप की कमियां बताते हुए कहा कि तानाशाही सरकार की मनमानी नहीं चलने दी जायेगी। कार्यक्रम को महेंद्र पाण्डेय, काशीराम, अंजली त्रिपाठी, आनंद मिश्र आदि ने भी सम्बोधित किया। संगठन के नेतृत्व में खण्ड शिक्षा अधिकारी को मुख्यमन्त्री को सम्बोधित प्रेरणा एप के विरोध में ज्ञापन सौंपा गया।
    मीडिया प्रभारी रूपेश पाण्डेय ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि सरकार 10 दिन के भीतर हम लोगों की बात नहीं मानती है, तो 30 सितम्बर को जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। 
      कार्यक्रम में गिरजेंद्र कुमार सिंह, राजेश शुक्ल, विश्वनाथ त्रिपाठी, घनश्याम सिंह, जगदीश प्रसाद, सतीश पाण्डेय, रवीन्द्र सिंह, आशुतोष मिश्र, आलोक श्रीवास्तव, जय प्रकाश पाण्डेय, ओपी त्रिपाठी, रजनी मिश्र, मुकेश कुमार, सीता राम मिश्र, राधेश्याम यादव, आनंद मिश्र, प्रेमचन्द तिवारी, राजेश सिंह, सर्वेश भास्कर, कंचन, नीलम वर्मा, किरन, श्वेता पाठक, रूचि प्रेमी, पूर्णिमा यादव, प्रिंशु त्रिवेदी सहित तमाम शिक्षक एवं शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे