Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के स्वच्छ भारत के सपने को साकार कर रहे पीएम मोदी : पियूष मिश्र



 
आश्रम पद्धति विद्यालय में भाजपा ने चलाया स्वच्छता अभियान
ए. आर. उस्मानी
गोण्डा। भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में शुरू किए गए सेवा सप्ताह के तहत आज आश्रम पद्धति विद्यालय पंतनगर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। उक्त जानकारी देते हुए जिला मीडिया सहप्रभारी सौरभ श्रीवास्तव ने बताया कि भाजपा जिलाध्यक्ष पीयूष मिश्र एवं नगर अध्यक्ष दीपक अग्रवाल की देखरेख में चल रहे इस अभियान के तहत जिले एवं नगर के पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं द्वारा विद्यालय और आसपास की सड़कों पर झाड़ू लगाया गया।
      इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष श्री मिश्रा ने कार्यकर्ताओं को बताया कि स्वच्छ भारत अभियान भारत सरकार द्वारा आरंभ किया गया राष्ट्रीय स्तर का अभियान है, जिसका उद्देश्य गलियों, सड़कों को साफ-सुथरा करना है। उन्होंने बताया कि यह अभियान 02 अक्टूबर 2014 को आरंभ किया गया था। राष्ट्रपिता महात्मा गांंधी जी का स्वच्छ भारत का सपना पूरा नहीं हुआ। श्री मिश्रा ने कार्यकर्ताओं को बताया कि गांधी जी के स्वच्छ भारत के स्वप्न को पूरा करने के लिए हमारे प्रधानमंत्री ने 2 अक्टूबर 2014 में महात्मा गांधी की 145वीं जयंती पर राजघाट से स्वच्छ भारत अभियान की शुरूआत की थी और इस अभियान के अंतर्गत 2 अक्टूबर 2019 तक स्वच्छ भारत के सपने को साकार करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। मोदी जी ने ना गंदगी करेंगे, ना करने देंगे का मंत्र भी दिया। 
   श्री मिश्रा ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम को समाज में आगे भी चलाया जाय। अगर स्वच्छता होगी तो हम स्वस्थ रह सकेंगे। इससे जहां हम खुद तंदुरूस्त होंगे, वहीं देश भी खुशहाल बनेगा। 
     कार्यक्रम के दौरान नगर अध्यक्ष दीपक अग्रवाल ने कहा कि हम सभी का दायित्व बनता है कि हम सबसे पहले अपने घर, फिर गली, फिर मोहल्ले और इसके बाद शहर को साफ सुथरा रखें, जिससे खुद-ब-खुद देश साफ व स्वच्छ बन सकेगा। 
    इस मौके पर भूपेंद्र आर्या, फैज रजा सिद्दीकी, वली मोहम्मद, वसीम रजा, संदीप पांडेय, सोनी सिंह, सुगंध चौबे, पुनीता मिश्रा, अरुण मौर्या, राजेन्द्र सिंह, अरविंद सोनी, आशीष मोदनवाल, अभिमन्यु कुमार, अखिल तिवारी, अनुपम मिश्रा, राघवेंद्र ओझा, शशांक मिश्रा, अविनाश जायसवाल, दिनेश कश्यप, प्रेम कृष्ण, शिवनाथ रस्तोगी, दिनेश निषाद, रिंकू सोनी, ज्ञानेंद्र पाठक, राजेश सिंह आदि तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे