Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

बलरामपुर में राज्य सूचना आयुक्त करेंगे जनसुनवाई,तिथि निर्धारित


अखिलेश्वर तिवारी
बलरामपुर।। जनपद बलरामपुर एवं श्रावस्ती से संबन्धित अपीलों एवं शिकायतों की सुनवाई राज्य सूचना आयुक्त   अजय कुमार उपरेती करेंगें। 

                         अपर जिलाधिकारी, बलरामपुर अरुण कुमार शुक्ल ने बताया कि राज्य सूचना आयुक्त, उ0प्र0 सूचना आयोग  ‘‘मुख्य सचिव के समकक्ष’’ अजय कुमार उप्रेती जनपद बलरामपुर में जनसुनवाई करेंगें। राज्य सूचना आयुक्त जनपद बलरामपुर एवं श्रावस्ती से संबन्धित अपीलों एवं शिकायतों की सुनवाई कलेक्ट्रेट, बलरामपुर में अपने दो दिवसीय दौरे पर 25 सितम्बर को समय पूर्वाह्न 10ः45 बजे से तथा दिनांक 26.09.2019 को अपीलों एवं शिकायतों की सुनवाई करेंगें। राज्य सूचना आयुक्त 26 सितम्बर, 2019 को 05ः30 बजे प्रिन्ट एवं इलेक्ट्रानिक मीडिया के प्रतिनिधियों के साथ प्रेसवार्ता भी करेंगें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे