Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

प्रेस क्लब चुनाव में नामांकन के पहले दिन बिके 10 पर्चे


सुनील उपाध्याय 
बस्ती  ।  प्रेस क्लब चुनाव में नामांकन के पहले दिन शुक्रवार को कुल दस लोगों ने नाम निर्देशन पत्र लिया है, जिसमें महामंत्री पद पर रमेश चंद्र मिश्र, संगठन मंत्री पद पर मनोज कुमार यादव, उपाध्यक्ष पद पर जीशान हैदर रिजवी उर्फ शानू, कोषाध्यक्ष के पद पर राघवेंद्र मिश्र तथा कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए संजय अग्रवाल, संदीप गोयल, संदीप शुक्ल ,प्रवीण पांडेय,डा. वीके वर्मा एवं विपिनबिहारी तिवारी ने पर्चा खरीदा है।
यह जानकारी चुनाव अधिकारी स्कन्द कुमार शुक्ल ने दी है। इस मौके पर सहायक चुनाव अधिकारी के रूप में नवनिधि पांडेय, अमर वर्मा ,सुनील मिश्रा ,संतोष श्रीवास्तव ,संतोष पाल ,अनिल सिंह, आशुतोष मिश्रा, डा. अजीत मणि त्रिपाठी ,दीनदयाल तिवारी ,कुलविंदर सिंह मजहबी, नोडल अधिकारी के रूप में वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता जगदीश शुक्ला मौजूद रहे। नामांकन प्रक्रिया 23 सितंबर तक चलेगी 24 सितंबर को परिचय पत्र की जांच और नाम वापसी होगी उसी दिन सभी प्रत्याशियों के साथ चुनाव संचालन समिति की मीटिंग भी बुलाई गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे