डॉ लालचंद्र
धर्मसिंहवा, संतकबीरनगर। ग्रामपंचायत धर्मसिंहवा में स्थित मंदिर श्रीराम जानकी के शिव प्रांगण स्थान पर मुकेश मध्देशिया द्वारा विगत आठ वर्षों से भगवान श्री गणेश के प्रतिमा का स्थापना किया जाता है और इसके साथ ही हर वर्ष धार्मिक सन्तो द्वारा श्रीमद्भागवत गीता पाठ का आयोजन होता है। जिसमे भक्तों की भारी भीड़ इकट्ठी होती है।
दस दिनों तक चले गणेश चतुर्थी उत्सव आज दिनांक 11-09-2019 बुधवार को समाप्त हो गया। श्रृद्धालुओं द्वारा दस दिन की भक्ति भरी सेवा करने के बाद पूरी श्रृद्धा के साथ हवन पूजन आरती का कार्यक्रम के द्वारा गणपति त्योहार का समापन होता है।जिसके उपरांत पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बीच गाजे बाजे के साथ भारी संख्या में जल में विसर्जित किया गया। विसर्जन को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए धर्मसिंहवा थाना की पुलिस बल सतर्कता से तैनात रही।

एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ