Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

सोशल मीडिया पर मारपीट का वीडियो वायरल, आरोपी प्रधान आदि पर मुकदमा दर्ज


आलोक बर्नवाल
संतकबीरनगर। कहते हैं गांव के मुखिया गांव के विकास और लोगों की सुरक्षा और रक्षा करने के लिए बनाया जाता है। लेकिन जब मुखिया ही अपने गांव के प्रजा को पिटवाने लगे तो अंदाजा लगाया जा सकता है की मुखिया कितना दबंग होगा।
      संतकबीरनगर ऐसा ही घटना का मामला सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो प्रशासन नींद से जागकर आनन-फानन में प्रधान जीवन लाल व कपिल समेत अन्य लोगों पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया और अब आगे की कार्रवाई की बात कही जा रही है। बता दे पूरा मामला बखिरा थाना क्षेत्र के झुड़ियां ग्राम पंचायत का है। बताया गया है कि ग्राम पंचायत में ग्राम प्रधान के द्वारा सड़क निर्माण का कार्य कराया जा रहा था तभी गांव की एक महिला ने आपत्ति जताई तो प्रधान स्वयं मौके पर उपस्थित होकर अपने मजदूरों से आपत्ति कर रहे महिला के पूरे परिवार को जमकर पिटवाया जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। पीड़ित न्याय की गुहार लगाते हुए पुलिस कप्तान साहब के दफ्तर पहुंची जब कप्तान साहब को पूरे मामले की जानकारी हुई तो तत्काल मुकदमा दर्ज करने का आदेश दे दिए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आगे की जांच पड़ताल में जुट गई है।
पुलिस अधीक्षक ब्रजेश सिंह ने बताया कि पीड़ित के द्वारा प्रार्थना पत्र दिया गया था। जिसमें बखिरा थाने को मुकदमा दर्ज करने के लिए आदेशित किया गया था। मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है, आगे की जांच पड़ताल की जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे