बनारसी चौधरी
बेलहर, संतकबीरनगर। नन्दौर से रूधौली मार्ग पर स्थित बूधा नदी पर स्थित प्राचीन मंदिर है। यहां पर बर्ष मे दो बार बिशाल मेला लगता है। यहाँ के मुख्य महन्त बाबा सूर्य नारायण दास जी देहावसान होने के कारण बृहस्पतिवार के दिन बाबा बालक दास को राजघाट मंदिर का महन्थ चुना गया। बाबा बालक दास का जन्म मेहदावल थाना क्षेत्र के जमुहरा गांव के निवासी थे बचपन में इनका नाम गुलाब था।बचपन में ही ये यहाँ के महन्थ स्वगीय फलाहारी दास के साथ चले आये थे और अपने माता पिता की स्वेच्छा से भक्ति में लीन होकर ईश्वर की सेवा में लग रहे। तब से यही पर बाबा मोहकम दास के मंदिर के मुख्य पुजारी के रूप में प्रचलित होकर बाबा बालक दास हो गए। आज क्षेत्र की जनता ने बाबा वालक दास को राजघाट का महन्त बना दिया। इस अवसर पर ओमकार चौधरी, निरंकार चौधरी, अंगद चौधरी, खेदू चौधरी, रामसमुझ, सत्यदेव चौधरी, बरमदेव सिंह, राजाराम, रामभवन, सुरेन्द्र सिंह, राजवमत सिंह, सुनील यादव, राकेश सिंह सहित आदि लोग मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ