Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

गोंड विकास संस्था की बैठक बघौली में हुई सम्पन्न


आलोक बर्नवाल
संतकबीरनगर। गोंड विकास संस्था की एक बैठक बघौली में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष सुभाष चंद्र गोंड ने किया। बैठक में ब्लॉक अध्यक्ष सुभाष चंद गोंड ने गोंड समाज के लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे समाज के साथ सरकार सौतेला व्यवहार कर रही है जिसको कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। संबोधन में ब्लॉक अध्यक्ष खलीलाबाद राजेश गोंड ने कहा कि हमें अपने समाज ने एकता लानी होगी और एक साथ मिलकर अपने हकों की लड़ाई लड़नी पड़ेगी। बैठक मैं आपसी सामंजस और गोंड समाज में एकता लाने पर बल दिया गया। इस बैठक में रामवृक्ष गोंड, सुरेंद्र गोंड, राहुल कुमार गोंड, राम भजन गोंड, सुभाष चंद्र गोंड, बेचन गोंड, सहित आदि लोग उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे