Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

रंजीत तिवारी ने कैरीबैग बांटकर मनाया बेटी का जन्मदिन


ए. आर. उस्मानी
गोण्डा। जिले के युवाओं में आजकल एक सकारात्मक परिवर्तन वाली सोच जन्म लेती दिख रही है। कभी कोई पर्यावरण संरक्षण के लिए काम करता मिल जाएगा, तो कोई नशा मुक्ति अभियान चलाते हुए। ऐसी ही सोच के साथ आज एक और युवा ने पालिथीन का प्रयोग ना करने की अनोखी पहल की है। 
     शहर के पोर्टरगंज निवासी युवा रंजीत तिवारी ने अपनी दो वर्षीय बेटी पूर्णिमा का जन्मदिन आज 200 लोगों को कैरीबैग बांटकर मनाया। कैरीबैग पर पालिथीन का प्रयोग ना करने की अपील भी छापी गई है। रंजीत बताते हैं कि हमारे पर्यावरण को सबसे ज्यादा नुकसान पालिथीन के अंधाधुंध प्रयोग से हो रहा है। इसी से उनके अन्दर ये सोच पैदा हुई कि क्यों ना लोगों को पालिथीन का प्रयोग कम करने के लिए प्रेरित किया जाए। इसी सोच के कारण आज बेटी के जन्मदिन पर कैरीबैग बांटने का फैसला लिया। आज स्कूलों में और ग्रामीण क्षेत्र के करीब दो सौ लोगों को कैरीबैग बांटने का काम किया गया।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे