कृषि निवेश मेला के माध्यम से विधायक राकेश सिंह बघेल ने किसानों से किया संवाद | CRIME JUNCTION कृषि निवेश मेला के माध्यम से विधायक राकेश सिंह बघेल ने किसानों से किया संवाद
Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

कृषि निवेश मेला के माध्यम से विधायक राकेश सिंह बघेल ने किसानों से किया संवाद


■ स्वास्थ्य कैम्प के माध्यम से लोगो ने कराई अपने स्वास्थ्य की जांच

डॉ लालचंद्र
धर्मसिंहवा, संतकबीरनगर। सांथा ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम पंचायत मेंहदूपार स्थित विद्यालय नेता जी सुभाष चन्द्र बोस इंटर कालेज पर कृषि निवेश मेला एवं कृषि प्रदर्शिनी का आयोजन किया गया। मेले का उद्घाटन मुख्य अतिथि मेहदावल विधानसभा क्षेत्र के विधायक राकेश सिंह बघेल के द्वारा किया गया। आये कृषि अधिकारियों ने किसानो को ने खेती किसानी के गुर को बताया। किस तरह से कम लागत में भी अधिक उपज पैदा की जा सकती है।
इसके साथ ही मुख्यातिथि मेंहदावल विधायक ने उपस्थित किसानों को बताया कि सरकारी अनुदान का लाभ लेकर अपने कृषि उत्पादन बढ़ाएं। केंद्र और प्रदेश की लाभकारी योजनाओ की जानकारी दिया। हमारा देश कृषि प्रधान देश हैं। इसलिए यहां के किसानों का उत्थान होगा तभी देश का विकास होगा।अगर किसान सरकार के योजनाओं को अपनाएंगे तो निश्चित ही वे आर्थिक क्षेत्र में आत्म निर्भर होकर खुशहाल होंगे। केन्द्र व प्रदेश की सरकार किसानों के उत्थान हेतु कटिबद्ध है। जहां इसके लिए सरकार द्वारा किसानों के अधिक अन्न उत्पादन हेतु तमाम योजनाओं का संचालन करके उन्हें लाभान्वित कार्य कर रही है। वहीं सरकार बिना किसी भेदभाव के ‘‘सबका साथ सबका विकास’’ के तर्ज पर कार्य कर रही है। कृषि अधिकारियों ने किसानो को जैविक खेती के साथ साथ अन्य कृषि से संबंधित सभी जानकारी को विस्तार से बताया गया।
इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग के द्वारा कैम्प लगाकर  ग्रामीणो का स्वास्थ्य परिक्षण कर दवा आदि का भी वितरण किया गया। इस मौके पर डॉ ए के सिन्हा, सांथा ब्लॉक प्रमुख विरेन्द्र कन्नौजिया, प्रबंधक रामचंद्र शुक्ल, अंकित मिश्रा, मास्टर नवी मोहम्मद, भाजपा नेता शिवा जी शुक्ल, किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष अरविंद यादव, कैलाश नाथ वर्मा, विपिन पांडेय भोले, अनिल मोदनवाल, रमेश कुमार मध्देशिया, विरेन्द्र पांडेय, मणिराम यादव, राधेश्याम निषाद, एकलाख अंसारी, बालेश्वर, दिवाकर सिंह, जय शंकर साहनी, विष्णु स्वरूप, गफ्फार अंसारी, एजाज खान विद्यालय के छात्र छात्राएं व अध्यापक सहित क्षेत्र के सैकड़ो किसान मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे