Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

समुचित जलनिकासी न होने से ग्राम पंचायत के मार्ग हुए जलमग्न


तरीकत हुसैन
लोहरौली संतकबीरनगर। विकास खण्ड सेमरियावां की ग्राम पंचायत महदेव में जलनिकासी की समुचित व्यवस्था न होना लोगों की परेशानी का कारण बना हुआ है। जलजमाव के चलते मच्छरजनित बीमारियों के फैलने का खतरा बना हुआ है। जानकारी के बाद भी संबंधित जिम्मेदार अनजान बने हुए हैं।    सेमरियावां ब्लाक क्षेत्र के महदेव से चुरेब मार्ग पर महदेव में जलनिकासी की समुचित व्यवस्था न होने से राहगीरों को दिक्कत झेलनी पड़ रही है। हर समय पानी लगा रहने से सड़क भी क्षतिग्रस्त हो गई है। जलनिकासी की व्यवस्था न होने से सड़क पर पानी पसरा हुआ है। जो कि राहगीरों व ग्रामवासियों की परेशानी का कारण बना हुआ है। जलजमाव के चलते मच्छरजनित बीमारियों के फैलने का खतरा बढ़ गया है। जानकारी के बाद भी जिम्मेदार मूकदर्शक बने हुए हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे