Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

श्रीराम कथा 18 से, एपीएन परिसर में हुआ भूमि पूजन


सुनील उपाध्याय 
बस्ती । मंगलवार को ए.पी.एन. पी.जी. कालेज के परिसर में दिव्य प्रेम सेवा मिशन न्यास हरिद्वार के सेवा प्रकल्पों को समर्पित श्रीराम कथा हेतु भूमि पूजन वैदिक मंत्रों के बीच सम्पन्न हुआ।
दिव्य प्रेम सेवा मिशन गोरक्ष अंचल संयोजक अभय पाल ने बताया कि आचार्य शान्तनु जी महाराज के श्री मुख से ए.पी.एन. पी.जी. कालेज के परिसर में 18 अक्टूबर से अपरान्ह दिन बजे से सायं 6 बजे तक श्रीराम कथा अमृत वर्षा होगी। सात दिवसीय यह कथा 24 अक्टूबर को विराम लेगी। इसका उद्देश्य लोक कल्याण और मिशन के संचालन हेतु जन सहयोग प्राप्त करना है।
भूमि पूजन में मुख्य रूप से रमाशंकर पाण्डेय, प्रेम सागर तिवारी, राजेन्द्रनाथ तिवारी, गोपेश पाल,  महेश शुक्ल,  गजेन्द्र सिंह, अखण्ड सिंह, यशकान्त सिंह, नन्द किशोर साहू, पं. सरोज मिश्र, अरविन्द श्रीवास्तव गोला, अजय कुमार श्रीवास्तव, अनिल कुमार पाण्डेय, अमर सोनी, कुंवर नागेन्द्र सिंह, नितिन पाण्डेय, विजय तिवारी, जे.के. शाही, अरूण भारती, विनोद श्रीवास्तव, राघवेन्द्र सिंह, दिनेश सिंह, मनमोहन श्रीवास्तव ‘काजू’ आदित्य श्रीवास्तव, संध्या दीक्षित के साथ ही श्रीराम कथा आयोजन समिति के अनेक सदस्यगण शामिल रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे