आलोक बर्नवाल
संतकबीरनगर। जनपद के समस्त राजस्व कर्मियो द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया। प्रदेश नेतृत्व के आवाहन पर आयोजित इस धरने में राजस्व कर्मियों द्वारा तीन सूत्रीय मांगों को लेकर कड़ी नाराजगी जताते हुए धरना प्रदर्शन किया। धरने की अध्यक्षता कर रहे खलीलाबाद तहसीलदार(जिलाध्यक्ष) शशांक शेखर राय ने बताया कि उत्तर प्रदेश राजस्व महासंघ द्वारा पूर्व में में ही मांग पत्र दिया गया था,कि चकबंदी विभाग के कर्मियों का राजस्व विभाग में समायोजन न किया जाए। राजस्व विभाग में रिक्त पड़े पदों पर विभागीय कर्मियों का पदोन्नत किया जाए, तथा कलेक्ट्रेट को विशिष्ट प्रतिष्ठा प्रदान किया जाए। लेकिन शासन द्वारा संगठन की मांग को नहीं माने जाने पर प्रदेश नेतृत्व के आवाहन पर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया है। जिसमें खलीलाबाद, मेहदावल तथा धनघटा के समस्त राजस्व कर्मियों ने प्रतिभाग करते हुए संगठन को मजबूती प्रदान करने का कार्य किया है। अगर सरकार द्वारा हमारी मांगे नहीं पूरी की गई तो प्रदेश संगठन के दिशा निर्देश पर आगे की रणनीति तय की जाएगी। कार्यक्रम का संचालन बुद्धिराम चौधरी जिला महामंत्री लेखपाल संघ द्वारा की गई। उक्त धरने में जिलाध्यक्ष शशांक शेखर राय तहसीलदार खलीलाबाद, प्रियंका चौधरी तहसीलदार मेहदावल उपाध्यक्ष राजस्व संघ सहित समस्त पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित रहे।
एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ