Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

मनकापुर के गुरु वाल्मीकि स्कूल को नव निर्माण जनकल्याण सहायता समिति ने किया सम्मानित


संदीप मिश्रा
मनकापुर गोंडा: गुरु वाल्मीकि जयंती के अवसर पर नव निर्माण जनकल्याण सहायता समिति द्वारा मनकापुर शिक्षा क्षेत्र के गुरु वाल्मीकि स्कूल प्रबंधन को विद्यालय द्वारा क्षेत्र में चलाए गए जन जागरूकता अभियान के लिए सम्मानित किया गया|
 बताते चलें कि गुरु वाल्मीकि स्कूल के छात्र-छात्राओं द्वारा क्षेत्र में  कैंप लगाकर जनकल्याण कार्यक्रमों के तहत लोगों को  जागरूक किया जाता रहा है| जागरूकता कार्यक्रम में प्रधानमंत्री डिजिटल इंडिया, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, पानी बचाओ, प्लास्टिक मुक्त भारत, बिजली बचाओ, चाइल्ड सुरक्षा  आदि के बारे में बताया  जाता रहा | जिससे प्रभावित होकर नव निर्माण जनकल्याण सहायता समिति गोंडा के द्वारा विद्यालय प्रबंधक कपिल देव वर्मा को  प्रशस्ति पत्र  देकर सम्मानित किया गया|  इस दौरान समिति द्वारा विद्यालय के सौ  बच्चों से नाम मात्र पंजीकरण शुल्क लेकर  डिजिटल कैलेंडर और तिरंगा प्रदान किया गया| 

इस मौके पर जिला प्रोजेक्ट निर्देशक के साथ राधेश्याम मिश्रा, रिमझिम पाठक, महेंद्र कुमार पांडे, इबरार  अहमद, सतीश, मुकेश भारती, शालिनी ननेत, रिया कटारिया, संजय यादव शामिल रहे|
इस मौके पर ग्राम प्रधान करिया  मौर्य, राम तीरथ यादव, रिंकू दुबे, जगदंबा मौर्य, राजेश मिश्रा, संदीप मिश्रा, मंसाराम यादव, पिंटू  जयसवाल, सुनील यादव  आदि लोग मौजूद रहे|
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे