शिवेश शुक्ला
प्रतापगढ़ | राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर मयंक प्रताप सिंह का रविवार को जिला पदाधिकारियों के साथ बैठक हुई प्रदेश अध्यक्ष के आगमन पर जिला कमेटी ने स्वागत किया |इस दौरान वाजिब समस्याओ जैसे वेतन , जीआरसी , मिशन निदेशक के आदेशों को जिले में लागू कराना सहित विभिन्न समस्याओं से प्रदेश अध्यक्ष को अवगत कराया गया | जिलाध्यक्ष सीएम शुक्ला ने कहा हमारी सदा कोशिश रहती है ,विभागीय अधिकारियों के साथ सामंजस्य बना कर कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान कराना जब हम अपने इस प्रयास में असफल होंगे तभी कोई प्रतिकूल स्थति उत्पन्न किया जा सकता है | प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि जिले के सक्षम अधिकारियों से मै वार्ता करता हू अगर ससमय समस्या का निदान नही होता है तो अगले कदम की ओर संघठन बढ़ेगा इस मौके पर प्रदेश मीडिया प्रभारी विजय वाजपेयी , जिला उपाध्यक्ष शिशिर श्रीवास्तव , संघठन मंत्री दीपक श्रीवास्तव , महामंत्री शैलेश दूबे , संयुक्त मंत्री संतोष सोनी , मीडिया प्रभारी सुमित सिंह सह कोषाध्यक्ष संतोष त्रिपाठी , कार्यकारिणी सदस्य अमित सिंह , जिला मंत्री त्रिलोचन मिश्रा सहित समस्त पदाधिकारी उपस्थिति थे |
एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ