Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

एमएलके पीजी कॉलेज में आयोजित हुआ शास्त्रीय संगीत गायन कार्यक्रम


अखिलेश्वर तिवारी
बलरामपुर।।  जनपद बलरामपुर जिला मुख्यालय स्थित  महारानी लाल कुमारी  स्नातकोत्तर महाविद्यालय  के सभागार में  बुधवार को एम एल के पी जी कॉलेज व स्पिक मैके के संयुक्त तत्वावधान में शास्त्रीय गायन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हमरी अटरिया पर आयो री सावंरिया, देखा देखी तनी हो जाई गीत ने उपस्थित श्रोताओं को मंत्र-मुग्ध कर दिया।

                  जानकारी के अनुसार कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रबंध समिति के संयुक्त सचिव बी के सिंह, प्राचार्य डॉ एन के सिंह, मुख्य नियंता डॉ पी के सिंह व स्पिक मैके के संरक्षक कर्नल विकास गोस्वामी तथा शास्त्रीय संगीत के मशहूर गायक पंडित भोलानाथ मिश्र ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया। मुख्य कलाकार शास्त्रीय गायक पंडित भोलानाथ ने राग गुरजरी तोड़ी पर आधारित मन के पंछी बावरे-ऐसी वेनु बजाई साँवरे, वन धेनु चरावत कान्हा-संग लिए सब ग्वाल बाला, मात पिता के गुण गाओ रे-गुर के चरण को नित ध्याओ रे, ठुमरी बाबुल मोरा नैहर छूटा जाय रे तथा पायो जी मैने राम रतन धन पायो भजन सुनाकर सभी को झूमने पर विवश कर दिया। तबले पर उस्ताद नवाब अली व हारमोनियम पर अभिषेक मिश्र ने साथ दिया। प्राचार्य डॉ एन के सिंह ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कलाकारों की प्रसंशा किया कि आज के दौर में युवाओं को इस विधा से जोड़ा। संयोजक डॉ नीरजा शुक्ला ने धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का सफल संचालन विद्यालय की छात्रा आर्या तिवारी ने किया।  इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी शिक्षक, एन सी सी के कैडेट्स, छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे