Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

पूर्व राष्ट्रपति की जयंती के अवसर पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन


अखिलेश्वर तिवारी
बलरामपुर।।जनपद बलरामपुर जिला मुख्यालय  स्थित एम एल के पी जी कॉलेज के प्राणी विज्ञान विभाग की ओर से डॉ ए पी जे अब्दुल कलाम की जयंती पर एक निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में परास्नातक के छात्राओं ने महिला सशक्तिकरण सामाजिक स्थिरता के परिपेक्ष्य में विषय पर अपने अपने विचार लिखे।
        
                     जानकारी के अनुसार निबंध प्रतियोगिता का शुभारंभ करते हुए प्राणि विज्ञान के अध्यक्ष डॉ अशोक कुमार ने कहाकि डॉ कलाम  युवाओं के प्रेरणास्रोत हैं हम सबको उनसे सीख लेने की आवश्यकता है। जीवन के अंतिम क्षणों में कार्य को महत्व दिया। प्रतियोगिता में कुल 50 छात्राओं ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता की संयोजक डॉ आकांक्षा त्रिपाठी ने विजयी प्रतिभागियों को बधाई दिया। प्रतियोगिता के निर्णायक डॉ सद्गुरु प्रकाश, डॉ आर बी त्रिपाठी व वर्षा सिंह ने रश्मि श्रीवास्तव को प्रथम, क्षमा त्रिपाठी व आँचल गुप्ता को संयुक्त रूप से द्वितीय तथा शिफा सफी अंसारी को तृतीय स्थान हेतु चुना। प्रतियोगिता के सफल आयोजन में आनंद वाजपेयी व चंद्रभान यादव का सराहनीय योगदान रहा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे