Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

विधिक सेवा प्राधिकरण के माध्यम से जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन



■ विधि संबंधित बातो को ग्रामीणो को बताया गया

लालचंद्र मद्देशिया
धर्मसिंहवा, संतकबीरनगर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा बृहस्पतिवार को सांथा ब्लॉक के धर्मसिंहवा बाजार में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव सत्यप्रकाश आर्य ने विधिक सम्बंधित जानकारी उपस्थित लोगों को दिया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि गरीब लोगों को मुफ्त कानूनी सहायता प्रदान की जाती है। जिसका लाभ सभी को उठाना चाहिए। विवादों को सौहार्दपूर्ण ढंग से निस्तारण करने के लिए लोक अदालतों का आयोजन किया जाता है। जिसमें पहुंच कर विवाद का निपटारा आसानी के साथ किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि छोटे मामलों जैसे खेती बाड़ी, नाली विवाद अन्य को ज्यादा न बढ़ाया जाए और लोकल स्तर पर ही सुलझा लेना चाहिए। ऐसा किया जाना समाज व देश के हित में है। छोटे विवादों को गांव स्तर पर निपटाकर भागदौड़ और धन व्यय से बचा जा सकता है। उन्होंने बताया कि जिनकी वार्षिक आय 50 हजार रुपये से कम है। बड़ी आपदाए हिंसा, बाढ़, सूखा, भूकंप से प्रभावित लोगों समेत विकलांग जन को मुफ्त कानूनी सहायता दी जाती है। इस मौके पर एडवोकेट रामप्रसाद पाठक, प्रधान मौलाना वारिस अली, एडवोकेट बीडी राय, हल्का लेखपाल जनार्दन चौधरी, फूलचंद राव, महफूजर्रहमान अंसारी, जोहर अंसारी, जोगिंदर, रामनाथ, श्यामसुंदर, कामरान, प्रधान प्रतिनिधि वारिस अली, अल्लादीन, सुरेश, राजमन शर्मा, रामनयन सैनी आदि लोग मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे