Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

सपा संस्थापक के जन्मदिन पर सपाइयों ने अस्पताल में किया फल वितरण


शिवेश शुक्ला 
प्रतापगढ़ | समाजवादी पार्टी के संस्थापक ,संरक्षक व सुबे के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव  का जन्मदिवस सपा कार्यालय पर धूमधाम के साथ मनाया गया | इस मौके पर एकत्रित पार्टी के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने केक काटकर एक दूसरे को खिलाया और पार्टी के संस्थापक के दीर्घायु होने की कामना की | तत्पश्चात जिला चिकित्सालय में मरीजों को फल वितरित की गया | उपस्थित लोगों ने नेताजी के आदर्शों पर चलने का संकल्प लेते  समाजवादी पार्टी की सरकार पुनः बनाने हेतु सबको एकजुट होकर निरंतर कार्य करते रहने की जरूरत है तथा विकास पुरुष अखिलेश यादव के हाथों में उत्तर प्रदेश की बागडोर सौंपने का आवाहन किया | इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व जिलाध्यक्ष छविनाथ यादव व संचालन पूर्व महासचिव रमेश यादव ने किया | उक्त अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष भैया राम यादव ,पूर्व प्रमुख पुर्णाशु ओझा, पूर्व प्रमुख शांति सिंह ,शांतनु सिंह, पूर्व जिला पंचायत सदस्य सुषमा पाल , इरशाद सिद्दीकी, प्यारेलाल खैरा ,पप्पू यादव, जगदीश ,महिला सभा की पूर्व  अध्यक्ष आशा सरोज ,गुलफाम खान ,वाशिक खॉन ,शेर बहादुर, हरीश शुक्ला ,फारुख ,अरविंद यादव ,कैलाश सिंह , मानवेंद्र यादव ,विजय यादव ,निसार अहमद ,राघवेंद्र चौहान, श्रीराम वर्मा, दिनेश यादव सहित आदि लोग मौजूद रहे |

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे