अखिलेश्वर तिवारी
जनपद बलरामपुर के सेंट जेवियर्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में शुक्रवार को सीबीएसई बोर्ड हाई स्कूल प्रिंटिंग विषय की परीक्षा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सम्पन्न कराया गया ।
प्रधानाचार्य आशिम रूमी ने बताया कि 6 मार्च को सीबीएसई बोर्ड हाई स्कूल प्रिंटिंग विषय की परीक्षा सम्पन्न कराया गया । विद्यालय मे परीक्षार्थियों को प्रवेश से पूर्व तलाशी ली गई तथा बोर्ड द्वारा जारी किए गए नियमों के तहत परीक्षा कक्ष में प्रवेश दिया गया । उन्होंने बताया कि प्रिंटिंग विषय के लिए पंजीकृत 86 परीक्षार्थियों में से 85 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए । जबकि एक परीक्षार्थी अनुपस्थित रहा ।
एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ