अखिलेश्वर तिवारी
जनपद बलरामपुर के सेंट जेवियर्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में शनिवार को सीबीएसई बोर्ड हाई स्कूल सोशल साइंस तथा इंटरमीडिएट योगा विषय की परीक्षा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सम्पन्न कराया गया ।
प्रधानाचार्य आशिम रूमी ने बताया कि 7 मार्च को सीबीएसई बोर्ड हाई स्कूल सोशल साइंस तथा इंटरमीडिएट योगा विषय तथा की परीक्षा सम्पन्न कराया गया । विद्यालय मे परीक्षार्थियों को प्रवेश से पूर्व तलाशी ली गई तथा बोर्ड द्वारा जारी किए गए नियमों के तहत परीक्षा कक्ष में प्रवेश दिया गया । उन्होंने बताया कि सामाजिक विषय के लिए पंजीकृत 392 परीक्षार्थियों में से 391 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए । जबकि एक परीक्षार्थी अनुपस्थित रहा । इंटरमीडिएट योगा विषय की परीक्षा के लिए पंजीकृत सभी 59 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए । हाई स्कूल तथा इंटरमीडिएट के लिए पंजीकृत 451 परीक्षार्थियों में से 450 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए ।
एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ