Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

BALRAMPUR...महाराणा प्रताप वनवासी छात्रावास की बैठक

अखिलेश्वर तिवारी 
जनपद बलरामपुर में वनवासी कल्याण आश्रम द्वारा संचालित महाराणा प्रताप वनवासी छात्रावास में आगामी 15 मार्च को आयोजित होने वाले होली मिलन समारोह की तैयारी को लेकर शुक्रवार के देर शाम समीक्षा बैठक आयोजित की गई । बैठक में आयोजन की तैयारी पर चर्चा के साथ-साथ समाजसेवी युवा सपा नेता डॉ भानु तिवारी को सम्मानित भी किया गया ।
 6 मार्च की शाम महाराणा प्रताप वनवासी छात्रावास में अध्यक्ष डॉ राजीव रंजन के नेतृत्व में समीक्षा बैठक आयोजित की गई । बैठक में महामंत्री इंदू भूषण जायसवाल ने आगामी में 15 मार्च को होली मिलन समारोह आयोजित करने का प्रस्ताव रखा सर्व सम्मति से स्वीकार किया गया । अध्यक्ष डॉ राजीव रंजन ने समारोह के दौरान अतिथियों के स्वागत से लेकर खान पान तक की सभी व्यवस्थाओं विस्तार से चर्चा किया तथा सभी को जिम्मेदारी दी गई । उन्होंने कहा कि संपूर्ण आयोजन समिति के पदाधिकारी व सदस्यों द्वारा आपसी सहयोग से सम्पन्न होगा । समारोह के लिए दानदाताओं, जनप्रतिनिधियों के साथ समाजसेवियों, गणमान्य नगरिकों, व्यवसायियों, चिकित्सकों तथा उद्योगपतियों को आमंत्रित करने का निर्णय लिया गया । बैठक में वनवासी कल्याण आश्रम के क्षेत्रीय संगठन प्रमुख सचिन जी, उपाध्यक्ष रमेश पहवा, प्रचार प्रमुख अखिलेश्वर तिवारी व सह प्रचार प्रमुख रामकुमार मिश्र ने भी अपने विचार व्यक्त किए । बैठक के दौरान समाजवादी पार्टी के युवा नेता समाजसेवी डॉ भानु तिवारी को अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया । सम्मान प्राप्त करने के उपरांत श्री तिवारी ने समिति का आभार व्यक्त किया और छात्रावास के लिए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया । बैठक में जय सिंह, विजय श्रीवास्तव, वेद प्रकाश मिश्र व विरेन्द्र सहित अन्य कई सदस्य मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे