अखिलेश्वर तिवारी
जनपद बलरामपुर के एमएलके पीजी कालेज में शुक्रवार को युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, नयी दिल्ली के तत्वाधान में आयोजित होने वाले विकसित भारत युवा संसद 2026 कार्यक्रम के आयोजन के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक आयोजित किया गया ।06 मार्च को एमएलके पीजी कॉलेज में समीक्षा बैठक का आयोजन महाविद्यालय प्राचार्य प्रोफेसर जेपी पांडेय की निर्देशन में किया गया । बैठक में 7 मार्च को आयोजित होने वाले जिला स्तरीय युवा संसद 2026 की तैयारियों को लेकर समीक्षा किया गया ।महाविद्यालय प्राचार्य प्रो. जे पी पाण्डेय ने सभी सम्बंधित को आवश्यक निर्देश दिए तथा छात्र छात्राओं की अधिकतम प्रतिभागिता सुनिश्चित करने हेतु कहा । उन्होंने बताया की शासन स्तर से आयोजित यह कार्यक्रम छात्र-छात्राओं को राष्ट्रीय मुद्दों पर अपने विचार रखने का एक बहुत ही महत्त्वपूर्ण मंच है जिसमे छात्र राज्य स्तर तक अपनी पहचान बना सकते है । कार्यक्रम समन्वयक डॉ जितेन्द्र कुमार, सहायक प्राध्यापक रसायन शास्त्र ने बताया कि नेहरु युवा केन्द्र बलरामपुर के साथ समन्वय स्थापित करते हुए समस्त तैयारिया पूर्ण कर ली गयी हैं । इसके साथ ही उन्होंने सभी प्रतिभागियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु शुभकामनाएं दी ।
एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ