Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

BALRAMPUR...ट्रक की चपेट में आने से पिता पुत्र की मौत

अखिलेश्वर तिवारी 
जनपद बलरामपुर में गुरुवार सुबह कोतवाली देहात क्षेत्र अंतर्गत दर्दनाक सड़क हादसे में पिता-पुत्र की मौत हो गई। तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे के बाद दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान नगर कोतवाली क्षेत्र के खलवा मोहल्ला निवासी 24 वर्षीय सोनू मिश्रा और उनके 50 वर्षीय पिता विमल मिश्रा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों बुधवार की होली की शाम बहराइच जिले के विशेश्वरगंज थाना क्षेत्र स्थित तेंदुआ कबीर गांव में अपने रिश्तेदार पिंटू पाठक के घर गए थे। गुरुवार सुबह वे वहां से वापस बलरामपुर लौट रहे थे। इसी दौरान देहात कोतवाली क्षेत्र में ओड़ाझार गांव के सामने बलरामपुर की ओर से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दोनों गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही देहात कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को एंबुलेंस के जरिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बलरामपुर पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
फिलहाल पुलिस अज्ञात ट्रक और उसके चालक की तलाश में जुटी हुई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे