Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

दिव्यांग बच्चों के साथ मनाया मुलायम सिंह यादव का जन्म दिन


शिवेश उपाध्याय 
बस्ती। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी  लोहिया ने पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का 81 वां जन्म दिन दिव्यांग बच्चों के साथ केक काटकर मनाया। शुक्रवार को पार्टी   जिलाध्यक्ष रामकेवल यादव पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं के साथ पचपेडिया मार्ग स्थित बचपन डे केयर सेण्टर पहुंचे और दिव्यांग छात्र-छात्राओं के साथ नेता जी के जन्म दिन की खुशियों को साझा किया।
पीएसपीएल जिलाध्यक्ष रामकेवल यादव ने कहा कि नेताजी किसानों, नौजवानों, गरीबों के हक की लडाई लड़ते रहे और इसीलिये उनके अपनों ने उन्हें धरती पुत्र नाम दिया। वे शतायु हो जिससे समाज के अंतिम व्यक्ति के हक के लिये संघर्ष का सिलसिला जारी रहे। कहा कि मुख्यमंत्री के रूप में उन्होने जनहित की अनेक योजनाओं को संचालित किया। डा. राम मनोहर लोहिया के विचारों को उन्होने व्यवहारिक रूप दिया। 
मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के जन्म दिन की खुशियों को साझा करने वालों में मुख्य रूप से डॉ. अजय पाण्डेय, विजय यादव, एबादुल हक, अजीत सिंह, विपिन त्रिपाठी, वंदना चौधरी, कल्पना त्रिपाठी, कल्पना राय, अनूप पाण्डेय, सत्येन्द्र यादव, संतराम यादव, आशुतोष जायसवाल, सुरेश यादव, बब्बू पाण्डेय, अमरजीत सिंह, ऋतुराज सिंह, दिलीप कुमार, रामशरण चौधरी, राजू  सिंह, सुभाष यादव, बाल गोविन्द, देवनाथ यादव आदि शामिल रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे