Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

भाजपा जिला अध्यक्ष के लिए अटल भवन में नामांकन संपन्न


अखिलेश्वर तिवारी
अध्यक्ष पद के लिए 8 लोगों ने किया नामांकन
बलरामपुर ।। जनपद बलरामपुर में भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष  का नामांकन अटल भवन  भाजपा कार्यालय तुलसी पार्क में  चुनाव अधिकारी  प्रेमचंद्र मिश्रा  एवं सह चुनाव अधिकारी डॉ मिथिलेश त्रिपाठी  के दिशा निर्देशन में संपन्न हुआ।
 
                  भाजपा जिला अध्यक्ष  पद हेतु राकेश सिंह, रामकरण मिश्रा, अनूप चंद गुप्ता, प्रदीप सिंह ,अजय सिंह पिंकू, विनय प्रकाश त्रिपाठी, कुसुम चौहानचौहान व बृजेंद्र तिवारी ने नामांकन किया वहीँ प्रदेश परिषद हेतु विधानसभा बलरामपुर से जगदंबा सोनकर, उतरौला से मेला राम वर्मा एवं सुरेंद्र गुप्ता ,तुलसीपुर से जन्मेजय सिंह, गैसड़ी से ओम प्रकाश त्रिपाठी, ने नामांकन किया है।
              सह चुनाव अधिकारी डॉक्टर  मिथिलेश त्रिपाठी  ने बताया कि सभी नामांकन पत्रों को प्रदेश नेतृत्व को सौंप दिया जाएगा। प्रदेश नेतृत्व द्वारा निर्वाचन की घोषणा की जाएगी । इस अवसर पर निवर्तमान सांसद दद्दन मिश्रा, सदर विधायक पलटू राम, तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ला, गैसड़ी विधायक शैलेश कुमार सिंह शैलू, उतरौला विधायक रामप्रताप वर्मा, पूर्व जिला अध्यक्ष चन्द्र प्रकाश सिंह गुड्डू ,जिला मीडिया प्रभारी डीपी सिंह बैस, वरिष्ठ नेता अरुण प्रताप सिंह, विष्णु देव गुप्ता, राम प्रसाद सिंह, हरीश चंद्र गोयल, अजय कृष्ण पांडे, पवन शुक्ला, शैलेंद्र सिंह ,शिव कुमार द्विवेदी तथा अंशुमाली भारतवंशी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे। 
अटैचमेंट क्षेत्र

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे