Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

थम नही रहा है खेतो मे पराली जलाने का सिलसिला।


राजकुमार शर्मा 
 बहराइच :-बहराइच के रूपईडीहा थाना क्षेत्र में खेतो मे पराली लगातार जलाई जा रही है। 
शासन प्रशासन द्वारा लगातार किसानो को इस सम्बध विभिन्न संचार माध्यमो द्धारा आगाह किए जाने के बावजूद भारत नेपाल सीमा वर्ती क्षेत्र के किसान पराली जलाना बन्द नही कर रहे है। रूपईडीहा कस्बे के पश्चिम चकिया रोड कब्रिस्तान के सामने खेतो मे कई खेतो मे पराली जलाते देखी गई। इस सम्बध मे  एक सप्ताह पूर्व रूपईडीहा पुलिस ने  पराली जलाने पर एक किसान के बिरूध कार्यवाही की थी। परन्तु इससे भी कोई फर्क नही पड़ा। नेपाल सीमा से सटे भारतीय क्षेत्रो मे पराली जलाने का काम किसान निरन्तर कर रहे है। इस पर अंकुश लगाने का काम नही ले रहा है। बताया जाता है कि रूपईडीहा थाना क्षेत्र के कई गांवो मे लगातार पराली जलायी जा रही है। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे