Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

अयोध्या में शिक्षक विधायक ध्रुव कुमार त्रिपाठी सड़क दुर्घटना में हुए घायल


 वासुदेव यादव
अयोध्या। गोरखपुर- फैजाबाद शिक्षक विधायक शर्मा गुट का लखनऊ से गोरखपुर आते वक्त अयोध्या नए सरयू ब्रिज निकट आज सुबह शनिवार को लगभग 7 बजे एक्सीडेंट हो गया। उनकी गाड़ी में पीछे से एक ट्रक चालक ने टक्कर मार दी। इससे उनको व उनके चालक को चोट लग गई। माना जा रहा है कि कोहरे के चलते ट्रक चालक ने पीछे से टक्कर मार दिया। हालांकि इसके चलते ट्रक चालक की मौत अस्पताल में ईलाज के दौरान हो गई। चोट शिक्षक विधायक ध्रुव कुमार त्रिपाठी (शर्मा गुट ) को लगी है।
   ज्ञात हो कि श्री त्रिपाठी लखनऊ से गोरखपुर जा रहे थे कि यह दुर्घटना हो गई। अयोध्या पुलिस ने सूचना पाकर श्री त्रिपाठी को अयोध्या श्रीराम हॉस्पिटल में भर्ती करवाया।प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने बताया कि हल्का-फुल्का चोट लगा है, मामला बहुत गंभीर नहीं है। घटना की खबर सुनकर विधायक के शुभ चिंतक भी पहुंचे अस्पताल लिया उनका हालचाल। जबकि टक्कर मारने वाला ट्रक चालक बलवीर सिंह 60 वर्ष  सवाना पंजाब की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने वाहन को अपने कब्जे में लिया है। अभी घायलों का इलाज चल रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे