Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

बस्ती :जिलाधिकारी ने गोवंश को ठंड से बचाने के लिए दिए निर्देश


सुनील उपाध्याय 
बस्ती। जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने गो आश्रय स्थल में संरक्षित गोवंश को ठंड से बचाने के लिए शेड में पुआल बिछाने के साथ-साथ चारों तरफ से त्रिपाल टाट पट्टी कंबल से ढकने के लिए सभी बीडीओ, पशु चिकित्शाधिकारियो तथा नगर निकाय के अधिशासी अधिकारियों को निर्देशित किया है। उन्होंने कहा है कि जानवरों को जूट से निर्मित काऊ कोट से ढकने की व्यवस्था करे।
         उन्होंने निर्देश दिया है कि जानवरों के लिए अलाव की व्यवस्था चौकीदार की उपस्थिति में किया जाए। पीने के लिए ताजे पानी की व्यवस्था की जाए तथा उनके लिए  भूसा और हरा चारा 3:1 के अनुपात में किया जाए। उनके अस्वस्थ होने पर उपचार की समय से समुचित व्यवस्था भी की जाए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे