Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

प्रतापगढ :मां हर हर गंगे सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष बने विजय शुक्ल


शिवेश शुक्ला 
प्रतापगढ | मां हर हर गंगे सेवा ट्रस्ट कार्यालय पर समस्त पदाधिकारियों एवं सदस्यों की बैठक आयोजित की गई | बैठक में सर्वसम्मति से विजय कुमार शुक्ल को कार्यो के संचालन हेतु ट्रस्ट का कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत किया गया | लोगों ने कहा कि विजय कुमार शुक्ल के ट्रस्ट का अध्यक्ष बनाए जाने से ट्रस्ट के कार्यो में तेजी आएगी और समाज के प्रत्येक गरीबों असहायों की मदद कर उन्हे समाज की मुख्य धारा में जोडने में ट्रस्ट को सहयोग मिलेगा और ट्रस्ट के कार्यों का विस्तार भी होगा | मां हर हर गंगे सेवा ट्रस्ट के मुख्य अध्यक्ष व भाजपा नेता अश्वनी सोनी ने विजय शुक्ल के मनोनयन पर उन्हें शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ट्रस्ट के कार्यों का संचालन करने के लिए कार्यकारी अध्यक्ष का निर्णय मान्य होगा | श्री शुक्ल के कार्यों  की प्रशंसा करते हुए आशा व्यक्त किया है कि ट्रस्ट के  कार्यकारी अध्यक्ष  मनोनीत किए जाने के बाद से  ट्रस्ट का कार्य पूर्ण निष्ठा और ईमानदारी के साथ  करते हुए  ट्रस्ट को  प्रगति के पथ पर बढाने में अहम भूमिका निभाते हुए अपना योगदान देंगे | उन्होंने कहा कि  ट्रस्ट का कार्य  सदैव सेवा भावना का रहा है और आगे भी रहेगा | अंत में ट्रस्ट के सभी पदाधिकारियों व सदस्यों ने  मनोनीत कार्यकारी अध्यक्ष विजय कुमार शुक्ल का करतल ध्वनि से स्वागत किया | ट्रस्ट के मनोनीत कार्यकारी अध्यक्ष विजय कुमार शुक्ल ने कहां कि ट्रस्ट द्वारा जो भी जिम्मेदारियां दी गई हैं मैं उसे बखूबी निर्वाहन करने का प्रयास करूंगा |  ट्रस्ट  कार्यों को करते हुए ट्रस्ट को दिन पर दिन प्रगति पथ पर बढ़ाने हेतु  पूरे तन ,मन व लगन तथा परिश्रम के साथ कार्य करता रहूंगा

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे