अखिलेश्वर तिवारी
जनपद बलरामपुर में रविवार को विषय विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर सशस्त्र सीमा बल नवीं वाहिनी मुख्यालय सहित सभी सीमा चौकियों पर शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया ।
31 मई 2026 को विश्व तंबाकू निषेध दिवस के उपलक्ष्य में 09 वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल बलरामपुर एवं इसके अधीनस्थ समस्त सीमा चौकियों में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी अधिकारी एवं कार्मिकों ने तंबाकू एवं उससे बने उत्पादों के सेवन से दूर रहने तथा समाज को तंबाकू के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने की शपथ ली। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित कार्मिकों को तंबाकू सेवन से होने वाले स्वास्थ्य संबंधी गंभीर दुष्प्रभावों की जानकारी दी गई तथा स्वस्थ एवं नशामुक्त जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। वाहिनी स्तर पर आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य तंबाकू सेवन से होने वाली बीमारियों एवं सामाजिक दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा जनमानस को नशामुक्त समाज के निर्माण हेतु प्रेरित करना रहा। सशस्त्र सीमा बल राष्ट्र की सुरक्षा के साथ-साथ सामाजिक सरोकारों एवं जन जागरूकता अभियानों में भी सक्रिय सहभागिता निभाते हुए स्वस्थ एवं जागरूक समाज के निर्माण के लिए निरंतर प्रयासरत है।
एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ