Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

ग्राम्य न्यायालय पट्टी के विरोध में चल रहा अधिवक्ताओं का आंदोलन जूबाए ने किया स्थगित




 आम अधिवक्ता हुए मुखर एकजुट होकर किया प्रदर्शन, 

बुलाई आमसभा गठित हुई संघर्ष समिति 
संघर्ष समिति ने आंदोलन जारी रखने का किया ऐलान
शिवेश शुक्ला
प्रतापगढ़ | जूनियर बार एसोसिएशन पुरातन के कार्यालय में अध्यक्ष अयोध्या प्रसाद मिश्र की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई | बैठकक मे जिला बार एसोसिएशन , वकील परिषद , जूनियर बार के पदाधिकारी व पूर्व अध्यक्षगण शामिल हुए | बैठक में जनपद न्यायाधीश व जिलाधिकारी द्वारा निर्गत किए गए पत्र को सुनाया गया तथा आंदोलन के संबंध में जो भी पत्राचार अन्य प्रकार का प्रयास किया गया उससे बैठक को अवगत कराया गया तथा उसकी प्रति आम अधिवक्ताओं को अवलोकन हेतु चस्पा करने की निष्कर्ष निर्णय लिया गया |पत्र से  यह स्पष्ट है कि ग्राम्य  न्यायालय की स्थापना की तिथि अभी कोई निश्चित नहीं है ,इस कारण यह लडाई शासन स्तर चलती रहेगी और वर्तमान आंदोलन का स्वरूप यानी अदालतों का कार्य बहिष्कार स्थगित रखा जाए | निर्णय निर्णय लिया गया कि अदालतो के कार्य के बहिष्कार का 10 दिसंबर से स्थगित किया जाने तथा शासन स्तर की लड़ाई के लिए तीनों बार में पदाधिकारियों की एक सहमति  बनाकर आगे का संघर्ष किया जाए |
बैठक में महामंत्री जयप्रकाश मिश्र ,मुस्ताक अहमद, मनोज कुमार, महेश कुमार ,रवि कुमार ,चंद्रकांत यादव ,विवेक कुमार त्रिपाठी ,शिव प्रकाश मिश्र ,शक्ति सिंह ,खुबैब खान ,उमेश प्रताप सिंह ,बद्री नारायण तिवारी, अनिल कुमार, मनीष कुमार गुप्ता, दिनेश कुमार ओके परिषद के अध्यक्ष रामकुमार पांडे महामंत्री योगेश शुक्ला ,जिला बार के अध्यक्ष शंभू सिंह ,महामंत्री शिव बहादुर सिंह, न्यासी मंडल के गणेश नारायण मिश्र ,हरकेश नारायण तिवारी, भूपेंद्र सिंह  भूपेंद्र शुक्ल,  सहित आदि लोग मौजूद रहे | 
  वहीं दूसरी ओर उक्त निर्णय को आम सभा बुलाकर न किए जाने पर आम अधिवक्ताओं में बार के पदाधिकारियों के प्रति आक्रोश भड़क उठा | एक तरफ जूनियर बार के पदाधिकारियों ने हड़ताल स्थगित करने की घोषणा की तो दूसरी ओर आम व्यक्तियों ने एकजुट होकर बार पदाधिकारियों के विरुद्ध मुखर हुए और नारेबाजी करते हुए न्यायिक कार्य से विरत रहने का जिला न्यायाधीश से मिलकर प्रस्ताव दिया | इसके उपरांत आम सभा का आयोजन किया गया जिसमें अधिवक्ताओं ने अपने अपने विचार व्यक्त किए तथा वर्तमान पदाधिकारियों पर अधिवक्ता विरोधी कार्य का आरोप लगाते हुए निंदा की |आम सभा में निर्णय लिया गया कि ग्राम्य /वाह्य  न्यायालय पट्टी में स्थापना के विरोध में संघर्ष हेतु संघर्ष समिति बनाई जाए | इस दौरान  कार्यवाहक संघर्ष समिति का गठन किया गया | आम सभा की अध्यक्षता ठाकुर मानसिंह व संचालन दिनेश कुमार पांडे ने किया | आम सभा के माध्यम से संघर्ष समिति के पदाधिकारियों का चयन किया गया जिसमें अधिवक्ता संघर्ष समिति का अध्यक्ष ठाकुर मानसिंह तथा संयोजक राजेंद्र कुमार पाठक तथा मंत्रीगण में विवेक कुमार त्रिपाठी ,गिरीश कुमार मिश्र, रजनीकांत मिश्र को मनोनीत किया गया | आम सभा में अबरार जहानिया ,अशोक कुमार पांडे ,मुकुंदराव ,गिरीश कुमार मिश्र पूर्व महामंत्री ,शंभू सिंह अध्यक्ष जिला बार ,संतोष कुमार सिंह ,आचार्य ओम प्रकाश मिश्रा, विवेक कुमार त्रिपाठी ,विपिन चंद्र पांडे ,मुकेश ओझा आदि ने अपने विचार रखे और निर्णय लिया कि 11 दिसंबर को पुनः कलेक्ट्रेट परिसर में सभा होगी तथा अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे |

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे