Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

प्राणघातक हमले में घायल महंत रामसनेहीदास की हालत गंभीर, संतों में आक्रोश


वासुदेव यादव
अयोध्या। पुराने सरयू पुल के पूर्व रहने वाले राम जानकी मंदिर के महंत राम सनेही दास (55 वर्ष) पर एक तथाकथित महिला ने करवाये अपने गुर्गो द्वारा प्राण घातक हमला। महंत राम सनेही दास को मरा जानकर छोड़ भागे गुंडे - बदमाश। यह घटना नया घाट पुलिस चौकी क्षेत्र निकट महंत पर गत दिन पूर्व हुवा था जानलेवा हमला। महंत पर उनके मन्दिर में जबरन रह रही एक तथा कथित महिला ने अपने किराये के  गरगुओ से करवाया था हमला। महंत राम स्नेहीदास का चल रहा है अभी तक इलाज। मामला है बहुत ही गम्भीर। इस घटना से पूर्व ही कई बार घायल महंत राम सनेही दास से अयोध्या जिला से लेकर प्रदेश तक सभी सम्बंधित अफसर व विभाग से न्याय व जानमाल की रक्षा हेतु लगाया था गुहार, लेकिन नही मिला था इंसाफ, घटना के बाद अब क्या होगा राम जाने ?
 अभी तक बाबा राम सनेही दास का इलाज चल रहा है, जहा उनकी हालात गम्भीर बताई जा रही है। अयोध्या के सन्त महंत प्रमुख धर्माचार्य गणों ने इस पर गहरा आक्रोह जताते हुए कहा है कि सन्त महंत व मन्दिर की संपत्ति पर आए दिन क़ब्ज़ा हो रहा है। सन्त महंत पर गलत फर्जी आरोप लगाए जाते है। अगर समय से महंत राम सनेही दास को न्याय मिला होता तो उन पर जानलेवा हमला नही होता। बहरहाल अयोध्या के मुख्य सन्तो ने कहा है कि सन्त महंत व मन्दिर की सम्पत्ति पर जबरन कब्जा करने वालो पर पुलिस सख्त कार्यवाही करें व सन्त महंत को जानमाल की सुरक्षा प्रदान करें।।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे