Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

सदर विस का चहुमुखी विकास कर आदर्श विधानसभा बनाना लक्ष्य : सदर विधायक


माँ चंडिका धाम पर आयोजित हुआ कम्बल वितरण व सम्मान समारोह 
शिवेश शुक्ला 
 प्रतापगढ़ | मानव सेवा ही परम धर्म है तथा सेवा के लिए त्याग की भावना होनी आवश्यक है। समाज सेवा से बड़ा भी कोई धर्म नहीं है तथा समाज सेवा का  कोई अंत भी नहीं है | उक्त बातें मॉ सण्डवा चंडिका धाम पर आयोजित सम्मान समारोह व कम्बल वितरण समारोह के दौरान बतौर मुख्य अतिथि सदर विधायक राजकुमार पाल ने कही |उन्होने मॉ के दरबार को सजाने का संकल्प लेते हुए कहा कि  क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर प्रयासरत रहा हू |  मां के दरबार को इस तरह सजाने का प्रयास करूंगा कि किसी तरफ से आने वाले श्रद्धालुओं को मां के दरबार में माथा टेकने में कोई समस्या न पैदा हो | सदर विधानसभा का चौमुखी विकास कर एक आदर्श विधानसभा बनाने का पूरा प्रयास होगा | इस दौरान उन्होंने सरकार की योजनाओं का गुणगान  किया | इसके साथ ही क्षेत्र के गरीब ,असहाय ,जरूरतमंद बुजुर्गों में कंबल वितरण किया | कार्यक्रम में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश तिवारी ने  कहांकि सेवा भाव से ही मनुष्य का जीवन सरल एवं सुखी बनता हैं। इस मौके पर शिवाजी सिंह सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे |

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे