Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

भाजपा सरकार के विरोध सपा ने खोला मोर्चा


 महंगाई बढ़ते अपराध समस्याओं को लेकर किया सड़क पर प्रदर्शन
वासुदेव यादव
अयोध्या। समाजवादी पार्टी ने किसानों की समस्याओं और महंगाई को लेकर किया प्रदर्शन।पूर्व राज्यमंत्री तेज नारायण उर्फ पवन पांडे के नेतृत्व में सैकड़ों सपा कार्यकर्ता किसान नेता जनता सड़क पर उतरे। गन्ना व गैस सिलेंडर लेकर निकाला जुलूस। पार्टी कार्यालय से निकले जुलूस को रीडगंज चौराहे पर पुलिस ने जबरन रोका। इनको दिया धारा 144 का हवाला। पूर्व राज्यमंत्री व सपा नेता पवन पांडे का बयान। गन्ना किसानों को नहीं मिल रही पर्ची, वाजिब मूल्य व बकाया। गन्ना किसान गन्ने की नहीं कर पा रहा है आपूर्ति। प्रदेश में कानून व्यवस्था लचर।गैस के दाम बढ़ने से गृहस्थी पर पड़ रहा असर, जनविरोधी है भाजपा की झांसा सरकार। जनता अब इसे उखाड़ फेकेंगी। पवन पांडे ने बजट को बताया झुनझुना व झांसा वाला बजट। अब 2022 में बनेगी सपा की पूर्ण बहुमत वाली सरकार।अखिलेश यादव बनेंगे फिर प्रदेश के मुख्यमंत्री। भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकेगी जनता। भाजपा सरकार में जंगल राज कायम है। आये दिन हत्या,  लूट, बलात्कार, गुंडई , महंगाई, अवैध वसूली से हर ओर जनता निरास है। थानों में दलित मृतक अयोध्या की छात्रा की नही लिखी गयी तत्काल केस, नही तो बच जाती उसकी जान। इस दौरान सैकड़ो की संख्या में सपा के सभी पदाधिकारी नेता व आम जन शामिल रहा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे