Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

गायन क्षेत्र में परचम लहराते हुए छपिया के सुनील आनंद ने गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड् दर्ज कराया नाम


दुर्गा सिंह पटेल/सुनील गौड़
मसकनवा गोण्डा: विकास खंड छपिया क्षेत्र के खालेगांव निवासी सुनील आनंद ने गायन क्षेत्र में परचम लहराते  हुए अपना नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड् में दर्ज कराया हैं। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में क्षेत्र के लाल का नाम दर्ज होने से क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर।

सुनील आनंद इस मुकाम पर पहुँचने का श्रेय अपने मां-बाप को और गुरुजनों को दिया है। सुनील आनन्द ने बताया कि उन्हें बचपन से ही गाने का शौक था और वे मुंबई जाना चाहते थे।  सुनील के मुंबई जाने पर राकेश ओझा ने उनका बहुत सहयोग किया। एक हजार से अधिक म्यूजिसियंस ने जुहू स्थित एक निजी होटल में एक साथ परफॉर्म किया और गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराया। इसमें सुनील को वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर का सर्टिफिकेट मिला। सुनील क्षेत्र  के प्रेमघन इंटर कॉलेज मसकनवा गोंडा से हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा पास किया हैं। साल 2015 में सुनील गायक बनने के लिए मुंबई पहुंच गए। वहां जाकर उन्हें पता चला कि उन्हें म्यूजिक सीखना पड़ेगा। उसके बाद उन्होंने एक म्यूजिक एकेडमी ज्वॉइन कर लिया। उन्होंने ने बताया कि वहां रहने और खाने-पीने की जरूरतों को पूरा करने के लिए उन्होंने कॉस्टिंग में जॉब किया। साल 2018 में उन्होंने 'द लाइव 100 बैंड' ज्वॉइन किया। इसको ज्वॉइन करने के 1 महीने बाद उन्होंने 'इंडियाज गॉट टैलेंट' में ऑडिशन दिया। जहां पर उनकी टीम फर्स्ट रनर अप रही।इसके बाद उन्होंने मुंबई में ही कई शो किए। साल 2019 में रिलायंस फाउंडेशन के 10 साल पूरे होने पर उन्होंने जिओ गार्डन में परफॉर्म किया। हाल ही में 'कबीर खान डायरेक्टड द फॉर्गेटन आर्मी' वेब सीरीज के लिए 'द लॉइव 100 बैंड' ने 'लाइव 1000 बैंड' बनाया। इसके तीन गानों को 'प्रीतम दा' ने कंपोज किया। इसमें सुनील आनंद मुख्य गायकों में शामिल रहे। वही सुनील आंनद के कामयाबी पर क्षेत्र के सपा नेता अम्बुज त्रिपाठी, अंकित कुमार, अनुराग, राहुल मोदनवाल, गंगाराम यादव, संतोष उपाध्याय, मोहब्बत अली सहित अन्य लोगों ने बधाईया दी।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे