Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

भाजपा को हराने हेतु सब कुछ करूँगा: शिवपाल सिंह यादव


 वासुदेव यादव
अयाेध्या। गाेरखपुर के मण्डलीय सम्मेलन में कार्यकर्ताओं को सम्बाेधित करने के बाद। गुरूवार की देर शाम लखनऊ लाैटते समय प्रसपा राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव अयाेध्या पहुंचे। जहां हनुमान गुफा स्थित हनुमान किला मन्दिर पर महन्त परशुराम दास के नेतृत्व में सन्ताें ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया। इस माैके पर शिवपाल यादव ने पत्रकाराें से बातचीत में कहाकि राममन्दिर के लिए बने ट्रस्ट में अयाेध्या के प्रमुख सन्ताें काे जगह न देकर। उनका अपमान किया गया है। इन सन्ताें ने रामजन्मभूमि के लिए अपना पूरा जीवन न्याैछावर कर दिया। फिर भी उनकी उपेक्षा की गई। जाे ठीक नही है जिन साधु-संताें ने राममन्दिर आन्दाेलन में अग्रणी भूमिका निभायी। उनकाे श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट में अवश्य जगह देना चाहिए था। उन्होंने कहाकि सीएए और एनआरसी कानून देश हित में नही है। जाे देश की एकता व अखण्डता काे खण्डित करने वाला है। इस कानून का प्रगतिशील समाजवादी पार्टी विराेध करती है। जहां तक देशभक्ति का सवाल है। ताे उसकाे हिन्दुस्तान में रहने वाले सभी लाेगाें ने साबित किया है। हर वर्ग के लाेगाें ने महात्मा गांधी के नेतृत्व में आजादी की लड़ाई लड़ी है। प्रसपा अध्यक्ष ने कहाकि देश की जनता अब भाजपा काे पूरी तरह से समझ चुकी है। 7 सालाें में पीएम नरेन्द्र माेदी व भाजपा ने अपना किया गया वादा नही पूरा किया। समय आने पर जनता  इसका उन्हें करारा जवाब देगी। राममन्दिर का वादा ताे काेर्ट ने पूरा किया है। भारतीय जनता पार्टी के लाेग केवल देश काे बांटने का काम करते हैं। समाजवादी लाेग ताे हमेशा आतंकवादियाें के खिलाफ रहे हैं। चाहे वह किसी की भी सरकार रही हाे। उन्होंने कहाकि जहां हमें सम्मान मिलेगा, वहां हम तालमेल करके 2022 का विधानसभा चुनाव लड़ सकते हैं। चाहे वह समाजवादी पार्टी ही क्याें न हाे। भाजपा काे हराने के लिए हम किसी से भी गठबंधन कर सकते हैं। इस माैके पर मुख्य रूप से महन्त विनाेद दास, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष अनिल सिंह राना, राजेश यादव, रमेश यादव आदि उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे