Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

बिना परीक्षा पास किए जाने वाली फेक न्यूज़ का विश्वविद्यालय ने किया खंडन

अखिलेश्वर तिवारी
---------------------------

बलरामपुर ।।  सिद्धार्थ विश्वविद्यालय की ओर से पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर एक आदेश वायरल किया जा रहा है, जिसमें स्नातक तथा परास्नातक परीक्षार्थियों को बगैर परीक्षा दिए ही पूर्व वर्षों के अंकों के आधार पर अंक प्रदान करके उत्तीर्ण किए जाने की खबर चर्चा का विषय बनी हुई है । इस पूरी खबर पर हमारे प्रतिनिधि ने सिद्धार्थ विश्वविद्यालय से संपर्क किया।  विश्वविद्यालय के अधिकृत सूत्रों द्वारा बताया गया कि विश्वविद्यालय द्वारा इस तरह की कोई भी विज्ञप्ति जारी नहीं की गई है । बताया गया कि यह न्यूज़ पूरी तरह से फर्जी है, और ऐसे फर्जी न्यूज़ चलाने वालों के विरुद्ध एफआइआर भी दर्ज कराया जाएगा । आप भी  जानिए क्या कहा सिद्धार्थ विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक राकेश कुमार ने ....... 
                  
      सिद्धार्थ विश्वविद्यालय, कपिलवस्तु, सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थ विश्वविद्यालय द्वारा परीक्षा के सम्बंध में कोई नयी अधिसूचना जारी नही की गयी है । सोशल मिडिया पर सिद्धार्थ विश्वविद्यालय के परीक्षा के सम्बन्ध मे वायरल पत्र पूर्णतः फर्जी है , इसे संज्ञान में न ले । परीक्षा या किसी प्रकार की सूचना विश्वविद्यालय की आधिकारिक बेवसाइट www.suksn.edu.in पर अपलोड़ की जायेगी और कालेजों के लागिन आईडी पर प्रदर्शित कराया जायेगा ।
अफवाहों पर ध्यान न दे, अफवाह फैलाने वालों के विरुद्ध  FIR दर्ज कराया जायेगा ।
            राकेश कुमार
           कुलसचिव

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे