Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

कुशीनगर एक्‍सप्रेस को खलीलाबाद में दिया गया ब्रेक डाउन, यात्रियों की हुई थर्मल स्‍क्रीनिंग


■ सारे यात्रियों की थर्मल स्‍क्रीनिंग के बाद ही उनको भेजा गया गन्‍तव्‍य को
■ यात्रियों ने खुद पहुंचकर करवाई अपनी थर्मल स्‍क्रीनिंग, लगी रही लाइन

आलोक बर्नवाल
संतकबीरनगर। मुम्‍बई से गोरखपुर आने वाली इस महीने की अन्तिम सवारी गाड़ी कुशीनगर एक्‍सप्रेस को खलीलाबाद में ही ब्रेक डाउन दे दिया गया। गोरखपुर में लाक डाउन के चलते ट्रेन में सवार यात्रियों को खलीलाबाद में ही उतार दिया गया। सारे यात्रियों की थर्मल स्‍क्रीनिंग के बाद ही उनको रेलवे स्‍टेशन से बाहर निकलने दिया गया। इस दौरान जिलाधिकारी रवीश गुप्‍त और सीएमओ डॉ हरगोविन्‍द सिंह मौके पर मौजूद रहे। वहां पर लोगों को कोराना से सतर्क रहने के लिए पम्‍पलेट भी बांटे। उन्‍हें यह भी समझाया गया कि वह घर जाने के बाद आगामी 14 दिनों तक लोगों से अलग रहेंगे।
 जिले में मुम्‍बई से आने वाली कुशीनगर एक्‍सप्रेस सुबह 7.30 बजे के करीब ज्‍योंही गोरखपुर से 35 किलोमीटर पहले स्थित खलीलाबाद रेलवे स्‍टेशन पर पहुंची तो उसे वहीं पर रोक दिया गया। गोरखपुर जिले में लाकडाउन के चलते इस ट्रेन को वहां पर नहीं भेजा गया। ट्रेन डोमिनगढ़ रेलवे स्‍टेशन तक गई और फिर खलीलाबाद में आकर सेण्‍टर लाइन पर खड़ी कर दी गई। खलीलाबाद में ट्रेन रुकने के बाद ट्रेन में सवार यात्रियों की वहीं पर थर्मल स्‍कैनिंग कराई गई। लोगों को बताया गया कि अगर कहीं भी कोई दिक्‍कत हो तो वे तुरन्‍त ही कण्‍ट्रोल रुम के मोबाइल नम्‍बरों पर सम्‍पर्क करें। अपने घरों को जाएं तो वहां पर आवागमन को सीमित ही रखें। मुजफ्फरपुर तक जाने वाली बान्‍द्रा एक्‍सप्रेस दोपहर 12 बजे के करीब आई। उसे वहां से गोरखपुर होते हुए मुजफ्फरपुर के लिए रवाना कर दिया गया।

लंबी ट्रेन यात्राओं से आने वाले रखे एहतियात

कोरोना को लेकर बनाई गई रैपिड रिस्‍पांस टीम के प्रभारी डॉ ए के सिन्‍हा बताते हैं कि मुम्‍बई और दिल्‍ली से पिछले एक सप्‍ताह के भीतर यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए एहतियात जरुरी है। यह यात्री अगर एहतियात बरतेंगे तो बड़े खतरे से खुद भी बच जाएंगे तथा परिवार के अन्‍य सदस्‍यों को भी सुरक्षित रख सकते हैं। ट्रेनों के जरिए कोरोना के प्रसार को रोकने के लिए ही ट्रेनों को ब्रेक डाउन कर दिया गया है। इसलिए वह आगे आने वाले 14 दिनो तक सतर्कता बरतें। कोई भी मानव कैरियर नहीं मिलता है तो यह कोरोना वायरस खुद ब खुद दम तोड़ देता है। इसलिए यह सतर्कता सभी के लिए बहुत ही आवश्‍यक है । 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे